Saturday, November 28, 2020

विनीता तिवारी

चौड़ी सड़कें, गढ़, महल, रंग गुलाबी लाल 
जयपुर राजस्थान की, नगरी भव्य विशाल 
नगरी भव्य विशाल, लुभाए सबको हरपल
जंतर-मंतर, हवा महल, घूमर की हलचल
आन बान रजवाड़ी, सुर साधक की पौड़ी
सब मशहूर, कहूँ  मैं  करके छाती चौड़ी 

-विनीता तिवारी

No comments: