Friday, April 16, 2021

प्रश्नावली न॑० ०4

 प्रश्नावली न॑० ०4  के प्रश्न और उनके उत्तर हैं-

हिंदी भाषा एवं व्याकरण

प्रश्न ०1-

(क) शेर से डरकर बच्चा दौड़ने लगा

(ख) शेर से डरकर बच्चा भागने लगा

उत्तर- ०1  
दौड़ना- किसी प्रतियोगिता आदि में भाग लेने के लिए दौड़ना

भागना- किसी के भय से या डर से भागना

[शेर से डरकर बच्चे के लिए भागना का प्रयोग सही है] 


======

प्रश्न ०2-
(क) बन्दूक एक अच्छा अस्त्र है

(ख) बन्दूक एक अच्छा शस्त्र है

उत्तर- ०2  
अस्त्र- जो फेंककर चलाया जाता है

शस्त्र- जो हाथ में पकड़ कर चलाया जाता है

[बन्दूक में गोली भरकर दूर से चलायी जाती है, इसलिए बन्दूक अस्त्र है]

======


प्रश्न ०3-
(क) विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में छात्र दौड़ रहे थे

(ख) विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में छात्र भाग रहे थे

उत्तर- ०3  
दौड़ना- किसी प्रतियोगिता आदि में भाग लेने के लिए दौड़ना

भागना- किसी के भय से या डर से भागना

[प्रतियोगिता में छात्रों के लिए दौड़ना का प्रयोग सही है] 


=======================

प्रश्न ०4-
(क) इस समय रमेश की आयु पचास वर्ष की है

(ख) इस समय रमेश की अवस्था पचास वर्ष की है

उत्तर- ०4  
आयु- किसी की पूरी उम्र को आयु कहते हैं

भागना- किसी इस समय कितनी उम्र हुई है इसे अवस्था कहते हैं

[रमेश अभी जीवित है इसलिए अवस्था का प्रयोग सही है] 

======

प्रश्न ०5-
(क) गोस्वामी तुलसीदास ने रामायण की रचना अवधी में की है

(ख) गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना अवधी में की है

उत्तर- ०5 
गोस्वामी तुलसीदास की रचना रामचरितमानस है रामायण नहीं] 

=====

-डा० जगदीश व्योम



No comments: